Nunhariya

हम तो



 हम तो

पहले  उनकी  हिचकियाँ  थे हम तो।
आज  अज़नबी  बन  गए है हम तो।

उनके  दिलमें  कोई   और   खुदा है
अपनी नज़रों में  काफ़िर  है हम तो।

चार  दीवार  रौनके  है हमारी  और
अपने  ही घर में  मेहमान है हम तो।

वो तो चले गए अब हम अपने लौट 
आनेके  इंतजार  कर  रहे है हम तो।

बची  ज़िंदगी  को आईने के सामने 
बिठा कर मौज से जी रहे है हम तो।

हम अपनी  साँसे रोक कर दिलको
आराम देने कि  सोच रहे है हम तो। 
-----------------------------------
      नीक राजपूत 
  +919898693535

Post a Comment

0 Comments