मनुवादी का तीर
धरा सरिता कूप नीर प्यासा ठिठुरता शरीर।
नही चला पवन पर मनुवादी का तीर।
गंगा जमुना कृष्णा गोदावरी का नीर।
कुंभ यज्ञ तर्पण फल्गू पण्डे फकीर।
जोतिष ठगाई शोषण पीर ही पीर।
धरा सरिता कूप नीर प्यासा ठिठुरता शरीर।।
भ्रष्टाचार नारी शूद्रोत्पीडन गंभीर।
कोरोना छल हवाला महंगाई का तीर।
विषमता अंधविश्वास द्वेष घृणा समस्या गंभीर।
संविधान तोडफोड हिंसा,गुन्डे दबंग अमीर।
विप्र विषमता अकर्मण्यता अंध-श्रद्धा मीर।
धरा सरिता कूप नीर प्यासा ठिठुरता शरीर।
नही चला पवन पर मनुवादी का तीर।
लक्ष्य संसद खीर प्रतन्च्या व्होट भेद तीर।
मनुवाद छल कपट निपट पाओ अमृत नीर।
रचनाकार
डॉक्टर परशुराम आठनेरिया
से. नि. प्रोफेसर इन्दौर

0 Comments